{"_id":"57e819af4f1c1b906c573fec","slug":"created-a-stir-on-the-suspect-s-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध की सूचना पर मचा हड़कंप
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
RAjouri
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पुंछ हाईवे स्थित जिले के बल बाखड़ क्षेत्र में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्थानीय व्यक्ति ने चार बंदूकधारी संदिग्ध देखने की खबर दी।
जानकारी के अनुसार उक्त निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात को करीब एक बजे चार लोग उसे मिले। चारों के पास हथियार थे और वह उससे रास्ता पूछने लगे।
जब व्यक्ति ने संदिग्धों से पहचान पूछी तो उन्होंने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। व्यक्ति के अनुसार जब उसने शोर मचाना चाहा तो वह चारों बंदूकधारी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं व्यक्ति की बात का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। एसपी नौशेरा अतुल शर्मा के अनुसार पुलिस और सेना ने सुबह से ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ रखा था। बल बाखड़ के साथ सटे अन्य गांवों और जंगलों को खंगाला जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
वहीं स्थानीय निवासी ने बंदूकधारी संदिग्धों को देखने की खबर से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। वह डर व खौफ से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
वहीं संदिग्ध बंदूकधारी देखने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों की नींद भी उड़ा रखी है। सुबह तड़के शुरू किया गया सर्च आपरेशन समाचार लिखे जाने तक जारी था, लेकिन किसी के हाथ न लगने से एजेंसियों भी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि सर्च आपरेशन रात भर जारी रहेगा।