{"_id":"98fcc5770c02bdda9227aace5ee73b44","slug":"child-injured-in-accusent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर ने मासूम को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर ने मासूम को कुचला
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खेवर क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क किनारे चल रहे एक आठ साल के बच्चे को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद वाहन सहित चालक फरारहो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोर मोहम्मद तारिक पुत्र जमाल दीन निवासी मोहर, जिला रियासी अपने पिता के साथ सड़क किनारे चल रहा था। तभी पीछे से बहुत तेज गति से आ रहे एक टिप्पर ने उसके पांव को कुचल दिया।
विज्ञापन
इस हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे का उपचार कर रहे चिकित्सक के अनुसार बच्चे की दोनों पैर हादसे में बुरी तरह से कुचल गए हैं और उसके शरीर से बहुत ज्यादा रक्त बहने से हालत काफी गंभीर बन गई थी।
विज्ञापन
नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टिप्पर चालक को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।