फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   संवेदनशील संदेशों को साझा करने पर दबोचा

संवेदनशील संदेशों को साझा करने पर दबोचा

विज्ञापन
संवेदनशील संदेशों को साझा करने पर दबोचा
राजोरी। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील टिप्पणियों को साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार पुलिस को एक जानकारी मिली थी कि राशिद अजीम नामक एक व्यक्ति अपने फोन पर व्हाट्स ऐप ग्रुप चलाता था। उसने विशेष समुदाय के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के मकसद से संवेदनशील संदेशों को साझा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पाया कि विशेष समुदाय के सदस्य व्हाट्स ऐप ग्रुप में अभियुक्त द्वारा साझा किए गए पोस्ट से नाराज हैं। इससे माहौल खराब होने की आशंका पैदा हो रही थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उक्त व्यक्ति ने एक व्हाट्स ऐप ग्रुप में अत्यधिक संवेदनशील टिप्पणियां पोस्ट की हैं, जिसमें सांप्रदायिक तनाव फैलने की संभावना है। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चौकी दरहाल निवासी मोहम्मद अजीम के खिलाफ धारा 153-ए आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed