फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   अलग-अलग सडक दुर्घटनाओं में सात लोग घायल दो जम्मूं रेफर

अलग-अलग सडक दुर्घटनाओं में सात लोग घायल दो जम्मूं रेफर

Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सडक दुर्घटनाओं  में सात लोग घायल दो जम्मूं रेफर

विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार सुबह तकरीबन नौ बजे जम्मू-पुंछ राजमार्ग के गांव स्योट में मोटर साइकिल सवार युवक मनियाज पुत्र लियाकत हुसैन निवासी दयूली कालाकोट उस समय घायल हो गया, जब वह अपने मोटर साइकिल से कही जा रहा था, तो उसकी मोटर साइकिल सड़क पर फिसल गई। घायल अवस्था में मिनयाज को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अन्य सड़क दुर्घटना में जम्मू पुंछ राजमार्ग पर बलशामा में दो मिनी बसों जेके 02एएम 6985 तथा जेके 02एल 5417 की आपस में टक्कर होने से पांच छात्राओं सहित छह लोग घायल हो गए, जिन्हें वहां से उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। यहां से एक घायल विक्की कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी लंबेडी को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जबकि पांच छात्राओं सोनी, काजल, स्मृति, मीनाक्षी तथा शालू को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed