फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   पाक गोलाबारी के चलते बीच रास्तें घंटों फंसी रही ढोली लेकर लोट रही बारात

J&K: पाक की गोलाबारी के कारण घंटों फंसी रही दुल्हन, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 19 Feb 2018 08:05 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
पाक गोलाबारी के चलते बीच रास्तें घंटों फंसी रही ढोली लेकर लोट रही बारात
शादी
पुंछ। रविवार की पाकिस्तान की फ्रंटियर फोर्स की तरफ से खड़ी करमाड़ा सेक्टर में शाम को 5.20 बजे से करीब एक घंटे तक की गई गोलाबारी के बीच एक बारात फंस गई। खतरे को देखते हुए बारात में शामिल वाहनों को पुलिस ने गोलाबारी रुकने के बाद ही आगे जाने दिया।
विज्ञापन


रविवार को गांव करमाड़ा के मोहम्मद बशीर के बेटे की शादी थी। सुबह करमाड़ा से पड़ोस के गांव गुलपुर के लिए बड़े धूमधाम से बारात निकाली गई थी। इसमें करीब 200 लोग शामिल हुए थे। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही बारात गांव गुलपुर से दुल्हन को लेकर करमाड़ा के सरकारी हाई स्कूल के पास पहुंची, तो आगे गांव में पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी जारी थी।
विज्ञापन


इसके चलते बारात के सभी वाहनों को वहां तैनात पुलिस ने स्कूल के पास ही रोक दिया। एक घंटे बाद गोलाबारी बंद हो गई, लेकिन बारात में शामिल लोग अपने वाहनों को अंधेरा होने तक वहीं रोके रहे कि कहीं वह बारात के साथ गांव की तरफ बढ़ें और उस पार से फिर गोलाबारी शुरू न शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही अंधेरा हुआ, बारात के वाहन गांव की तरफ बढ़े, लेकिन उस वक्त न तो बारात में बाजे बजाए गए और न किसी प्रकार की कोई खुशी नजर का आ रही थी। बारात में शामिल हर किसी को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं गोलाबारी में उनके घर में किसी को कोई नुकसान न पहुंचा हो।


बारात के साथ लौट रहे मोहम्मद गुलजार का कहना था कि जब भी हम गांव से कहीं बाहर जाते हैं तो घर लौटते समय हम लोगों को हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में हमारा कोई अपना हमसे सदा के लिए बिछुड़ न गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed