{"_id":"5ace607e4f1c1b803d8b49fa","slug":"191523474558-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवति बरामद कर अरोपी को धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत युवति बरामद कर अरोपी को धरा
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के नौशेरा पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव से अगवा की गई युवती को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को भी पकड़ लिया है।
एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार पीड़ित युवती के परिवार वालों ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोट में बताया था कि उनकी बेटी किसी काम के चलते अपने घर से बाजार गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। अपने स्तर पर हर जगह तलाश करने के बाद परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने एसएचओ नौशेरा करण ने एसडीपीओ खालिक चौधरी और एएसपी मास्टर पॉप्सी की अध्यक्षता में मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने अपने स्तर पर खोजबीन कर पता लगा लिया कि युवती को नोशेरा के लंगर निवासी एक युवक अनिल कुमार ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया और अपहरण के आरोपी को भी दबोच लिया। मेडिकल जांच व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।