फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   नशीली दवाओं के फैलते कारोबार पर फिर फूटा गुस्सा

नशीली दवाओं के फैलते कारोबार पर फिर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
नशीली दवाओं के फैलते कारोबार पर फिर फूटा गुस्सा
राजोरी। शहर व आसपास के इलाकों में नशीली दवाओं के फैले कारोबार के खिलाफ पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को एक बार फिर सड़क फूट गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और दो संदिग्ध तस्करों को खुद की पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के सरानू इलाके में सुबह करीब 10 बजे एक कार ने एक दुुकान को टक्कर मार कर दुकानदार को घायल कर दिया। बाहरी राज्य के नंबर वाली कार में दो संदिग्ध तस्कर सवार थे। इसमें से एक तो मौके से फरार हो गया, लेकिन दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से नशीले कैप्सूल और पाउडर मिला। पकड़े गए व्यक्ति के कुछ अन्य साथी दूसरी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोगों से उलझने लगे, लेकिन लोगों का रोष देख वे मौके से फरार हो गए। भागते समय उनमें से एक व्यक्ति को भी लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने राजोरी कालाकोट सड़क मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की व पुलिस की तस्करों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बाहरी राज्य के नंबर वाली कार में जो दो तस्कर सवार थे, वे नशे में धुत थे। वे इतनी तेज कार चला रहे थे कि दुकान के साथ टक्कर मार दी। उन दोनों की हालत इतनी खराब थी कि वे कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया। प्रदर्शनकारियों ने दो संदिग्ध तस्करों को पुलिस के हवाले भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed