फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत, एक जख्मी

ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत, एक जख्मी

Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत, एक जख्मी
राजोरी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसों के संबंध में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटरंका सब डिवीजन के धार साकरी इलाके में शुक्रवार को खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक विपिन कुमार गगरोट का रहने वाला था। उधर, थन्नामंडी तहसील के नीरोजाल इलाके में खेत जोतते समय ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक मोहम्मद शफीक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद मारूफ घायल हो गया है, जिसका उपचार जारी है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उधर, राजोरी-पुंछ हाईवे स्थित जिले के मंजाकोट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक टाटा मोबाइल जेके 12ए 6198 और कार जेके 02बी 2554 के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनो घायलों की पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार गयासुद्दीन और खुर्शीद अहमद दोनों निवासी सेरी ख्वाजा सूरनकोट का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार खाई में गिरी, एक जख्मी
मेंढर। संगाला गांव में शुक्रवार की शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शाम के समय करीब पांच बजे मेंढर से अड़ी जा रही एक कार पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया। उसकी पहचान मोहम्मद मजीद पुत्र मोहमद नजीर निवासी गोलध हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed