{"_id":"6258444f7f55235ecc5bdc67","slug":"crime-rajouri-news-jmu2577900118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार पर हमले में शामिल एक कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार पर हमले में शामिल एक कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। सुंदरबनी तहसीलदार पर हमले में शामिल कृषि विभाग के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में अलग-अलग धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की है। मामले में एडीसी सुंदरबनी ने बताया कि बुधवार को जब प्रशासन की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया जाने वाला था। इसी बीच कुछ लोग तहसीलदार सुंदरबनी के आवास में घुस गए और उनके साथ बहस करने के बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान बंद करने का दबाव बनाया। विरोध पर उनसे हाथापाई कर दी। जिसमें तहसीलदार और कुछ अन्य लोगों घायल हो गए थे।
एडीसी ने बताया कि उपायुक्त राजोेरी विकास कुंडल के निर्देशानुसार देर शाम योजनाबद्ध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और सभी अवैध निर्माण को हटा दिया गया और 10 मरले भूमि को प्राप्त कर लिया गया। एसडीपीओ नौशरा तौसीफ अहमद ने बताया कि पुलिस ने सुंदरबनी थाने में अलग-अलग घटनाओं में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। एक एफआईआर कृषि विभाग के कर्मचारी चंद्र मोहन और अनिल लखनपाल के खिलाफ 452, 323, 189, 504, 506 की धाराओं में दर्ज किया गया है। दूसरी एफआईआर दविंदर कुमार सूदन और तीन अन्य के खिलाफ 452, 353, 323, 427, 336, 34 धाराओं के तहत दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों की जांच शुरू हो गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा एक आरोपी चंदर मोहन शर्मा जो कि कृषि विभाग का कर्मचारी है, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास आयुक्त राजोेरी के निर्देशानुसार चंद्र मोहन शर्मा जेएईओ, जोन पांजा सब डिवीजन कलाकोट को निलंबित कर जांच शुरू है।