{"_id":"5faee66f8ebc3e9b83378aa5","slug":"crime-rajouri-news-jmu2227872142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर पर अवैध रूप से अंत्योदय अन्न योजना(एएवाई) के लाभ लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर पर अवैध रूप से अंत्योदय अन्न योजना(एएवाई) के लाभ लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। तहसील थन्नामंडी के पंगाई गांव के अपने रिश्तेदारों के साथ एक सरकारी राशन डीलर अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) का लाभ उठा रहा है। जो गरीबों को लाभ से वंचित करने के साथ-साथ सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव पंगाई का एक आर्थिक रूप अच्छी स्थिति वाला राशन डीलर अंत्योदय अन्न योजना का राशन कार्ड बना कर इस योजना के तहत सभी लाभ ले रहा है। डीलर कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने रिश्तेदारों को भी लाभ प्रदान किया है। हालांकि यह योजना गरीब परिवारों के सबसे गरीब लोगों के लिए है, लेकिन अभी भी कुछ लोग अपने लाभ के लिए इस योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके कारण योग्य लोग उसी क्षेत्र की योजना से वंचित हो गए हैं। डीलर ने अपने रिश्तेदारों को कई अन्य लाभ प्रदान किए हैं। जो इस कार्ड के अंतर्गत आते हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के अमीर परिवारों का नाम सूची में शामिल किया गया है, जबकि गरीबों को इस लाभ से बाहर रखा गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस उल्लंघन के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई शिकायतों के बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा के उपराजयपाल ग्रीवेंस सेल के पास भी यही शिकायत दर्ज की गई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। वहीं जब एडी खाद्य और आपूर्ति विभाग मुख़्तार अहमद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उससे संबंधित नहीं है क्योंकि तहसीलदार, टीएसओ और अन्य अधिकारी कार्ड जारी करते हैं। वहीं नायब तहसीलदार थन्नामंडी क़मर दीन ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे।