फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona virous

राजोरी ओल्ड सिटी मुख्य बाजार रहा पूरी तरह से बंद

विज्ञापन
corona virous
राजोरी में बंद पड़ा बाजार।
राजोरी। सीआरपीएफ जवान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राजोरी में लगाए गए लॉकडाउन का संपूर्ण असर शनिवार को देखने को मिला। अब्दुल्ला पुल से ओल्ड बस स्टैंड, ओल्ड सिटी का मुख्य बाजार, तहसील परिसर, सिटी चौक, झूला पुल, ढकी बाजार आदि पूरी तरह से बंद रहे। हर तरफ पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। जोकि ऐसे लोगों को बाजार जाने से रोक भी रहे थे जो बाजार की अरेर जा रहे थे, लेकिन बाजार में किसी प्रकार की कोई भी दुकान नहीं खुलने से लोग भी घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान राजोरी शहर में एसेंशियल सेवाएं जैसे केमिस्ट शॉप, फल व सब्जी आदि की दुकानें भी नहीं खुलने दी गई, जिस कारण लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। उधर कोरोना पॉजिटिव सीआरपीएफ जवान के अपने गांव गंभीर ब्राह्मण व आसपास के गांवों में किए गए रेड जोन में पुलिस का कड़ा पहरा भी देखने को मिला। उक्त गांव में किसी प्रकार की भी मूवमेंट को पुलिस ने नहीं चलने दिया और लोग पूरी तरह से घरों के अंदर कैद रहे।
विज्ञापन

याद रहे कि कश्मीर घाटी से छुट्टी पर लौटे सीआरपीएफ जवान ने गलत ट्रेवल हिस्ट्री बता कर के सैकड़ों लोगों से मुलाकात की और जब उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासन ने उन सभी क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर दिया और वहां लॉकडाउन लगा दिया जहां जहां सीआरपीएफ का कोरोना पॉजिटिव जवान घूमा था। वहीं प्रशासन सीआरपीएफ जवान के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के काम मे भी जुटा हुआ है और जब तक सभी कि रिपोर्ट आ नहीं जाती तब तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिला प्रशासन ट्रेवल हिस्ट्री छुपाने वालों के खिलाफ करेगा एफआईआर दर्ज
ऐसे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने जा रहा है जो ट्रेवल हिस्ट्री छुपा कर आम जनता की जिंदगी को जोखिम मे डालते हैं। कुछ दिन पहले भी कश्मीर घाटी से 3 लोग आए थे, उन्होंने भी गलत हिस्ट्री बताई थी। सीआरपीएफ जवान से पहले भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के दो जवान और एनआरएचएम के तहत नियुक्त किया गया एक डॉक्टर भी गलत हिस्ट्री बता कर होम क्वारंटीन किये गए थे, लेकिन उन सभी कि रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई थी। इन सभी सरकारी कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-ठाकुर शेर सिंह, एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed