{"_id":"60aa9c008ebc3e74f947b8c0","slug":"corona-rajouri-news-jmu235853155","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में कोरोना कर्फ्यू का संपूर्ण असर देखने को मिला। राजोरी के मुख्य बाजार हो या आसपास के इलाकों के बाजार और जिले के अन्य क्षेत्र हर जगह पर सन्नाटा पसरा और कोरोना वायरस को मात देने के इरादे से लोग घरों में ही रहे।
आवश्यक वस्तु को लेने के लिए कुछ लोग बाजारों में आए उसके अलावा सभी लोग घरों में रहे। वहीं राजोेरी में कई मौकों पर पुलिस को सख्ती करके ऐसे लोगों को वापस घर भी भेजना पड़ा जो बिना मतलब के ही बाजार में आते दिखाई दिए। उधर जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाने और कम्यूनिटीज स्प्रेड को रोकने के मकसद से उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने रविवार को जिले में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। उपायुक्त ने जिले में 31 मई तक सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू को बढ़ाने के निर्देश जारी किए। उसके साथ ही लोगों से अपील की कि वो कोरोना को मात देने और कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें ताकि कोरोना के चेन को ब्रेक करके राजोरी के लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके।
वहीं कर्फ्यू के दौरान सुबह 7 से 9 बजे तक दूध दही फल सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी, जबकि किराने की दुकानें सुबह 8 से 10 बजे तक ऑड इवन बेसिस पर ही खोली जाएंगी। वहीं केमिस्ट शॉप्स, क्लीनिकल लैब, नर्सिंग होम आदि हर रोज 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी, लेकिन कोविड एसओपी का कड़ा पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी और लोगों को बिना किसी इमरजेंसी काम के घर से बाजार जाने की अनुमति नहीं होगी। उधर किसी भी धार्मिक कार्यक्रम या शादी में 25 लोगों से अधिक कोे भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। किसी के अंतिम संस्कार में भी 20 से अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।