फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

रिटायर्ड लेक्चरर एवं रिटायर्ड चीफ लाइब्रेरियन सहित राजोरी में कोरोना से 5 लोगों की मौत

विज्ञापन
corona
राजोरी। सेवानिवृत्त लेक्चरर एवं पीजी कॉलेज राजोरी के सेवानिवृत्त मुख्य लाइब्रेरियन सहित राजोेरी में कोरोना संक्रमित पांच और लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक पुंछ के सुरनकोट का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के पलमा संकारी निवासी पीजी कॉलेज राजोेरी से सेवानिवृत्त हुए मुख्य लाइब्रेरियन खलील अहमद को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोेरी में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की तड़के सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं राजोरी के थन्नामंडी तहसील के बहरोट निवासी एक सेवानिवृत्त लेक्चरर को भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के लोग उपचार के लिए जम्मू ले गए थे, लेकिन रविवार सुबह उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जीएमसी राजोरी में भर्ती सुंदरबनी निवासी एक बुजुर्ग महिला, राजोरी के कोटधाडा निवासी एक व्यक्ति और पुंछ के सुरनकोट निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोरी में उपचार के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन रविवार सुबह तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उपायुक्त के आदेश के बाद तीनों का अंतिम संस्कार कोविड एसओपी का पालन के साथ कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को राजोेरी में कोरोना संक्रमित 98 नए मामले सामने आए हैं। जो 98 नए कोरोना पॉजिटिव मामले रविवार को सामने हैं। उनमें से 2 लोग यात्रा इतिहास वाले हैं, जबकि राजोरी स्वास्थ्य ब्लॉक से 32, दरहाल से 21, कोटरंका से 15, नौशेरा से 11, कालाकोट से 10 और सुंदरबनी से 7 लोगों को पॉजिटिव पाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजोेरी में एक बार फिर 200 लोगों ने दी कोरोना को मात
जिला प्रशासन के अनुसार राजोेरी में रविवार को एक बार फिर 200 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, और स्वस्थ होने के बाद घर का रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed