फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी जिले में कोरोना संक्रमित 141 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमित मामले थमने ही नहीं रहे हैं। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 141 नए मामले सामने आए। दूसरी ओर संक्रमण से 2 और लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौशेरा से एक 42 वर्षीय व्यक्ति को और कालाकोट से एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीएमसी राजोरी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बावजूद दोनों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। उपायुक्त के निर्देश अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार कोविड एसओपी का पालन करते हुए कर दिया गया। एडीसी ठाकुर शेर सिंह के अनुसार जो 141 नए मामले मंगलवार को सामने आए हैं उनमें से 2 यात्रा हिस्ट्री वाले हैं, जबकि दरहाल से 31, कालाकोट से 20, राजोरी से 46, सुंदरबनी से 20, कोटरंका से 10 और नौशेरा से 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करोना संक्रमित 130 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed