फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   family members Attempted to snatch corpse of Corona infected police lodged FIR

कोरोना संक्रमित का शव छीनने का प्रयास, पुलिस ने परिजनों पर दर्ज की एफआईआर

Mon, 03 May 2021 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 03 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
family members Attempted to snatch corpse of Corona infected police lodged FIR
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू संभाग में राजोरी जिले की मंजाकोेट तहसील के कलाली क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद परिजनों ने अपनी मर्जी से शव को दफन करने का प्रयास किया। शव को छीनने का भी प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जीएमसी राजोरी में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला ने शनिवार शाम को दम तोड़ दिया। रविवार को उसके शव को जब स्वस्थ विभाग की विशेष टीम पीपीई किट पहन कर उसके गांव पहुंची तो परिजनों ने शव छीन कर अपनी मर्जी से शव को सुपुर्द-ए-खाक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसकी खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को हटाया व एसओपी के तहत शव को दफन किया गया। एसएसपी शीमा नबी कस्बा ने बताया कि इस संबंध में मंजाकोट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अगले आदेश तक प्रदेश में रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज 31 मई तक बंद
यह भी पढ़ें- दम तोड़ती इंसानियत: तड़पता रहा मरीज, गिड़गिड़ाते रहे परिजन, डॉक्टर बोले- वेंटिलेटर चलाना नहीं आता
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed