{"_id":"3def99815f881994248cabb639e008d4","slug":"conspiracy-to-disturb-communal-harmony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Mon, 03 Nov 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही शहर में कुछ शरारती एवं अराजक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में जुट गये हैं। रविवार को भाजपा के मंडल प्रधान की दुकान पर पत्थर मारे गए।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति चोटिल भी हुआ। बीते करीब एक सप्ताह से शहर के मुख्य चौक और आसपास के इलाकाें में कुछ दुकानों पर पत्थर मारे जा रहे हैं। पथराव की घटनाओं के पीछे अलगाववादी तत्वों के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। शहर में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात करने के अलावा शहर की गलियों में 200 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा है। इसके चलते शहर में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा के नेता एवं व्यापार मंडल प्रधान विजय गुप्ता की दुकान पर पत्थर मारे। हालांकि, इस दौरान विजय गुप्ता को कोई चोट नहीं आई, पर पत्थर एक राहगीर को जा लगा। इससे वह घायल हो गया। लगातार हो रहीं पथराव की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
शाम छह बजे के बाद शहर के मुख्य चौक और हर गली में 200 से अधिक पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई। डीएसपी हेड क्वार्टर अब्दुल हमीद चौधरी से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुलिस सख्ती से अपना काम कर रही है। जल्द ही पत्थर मारने वालों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।