{"_id":"b6c14d009d2cd3f64be78604c33b508d","slug":"clerk-of-the-dc-office-was-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कार्यालय का क्लर्क हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कार्यालय का क्लर्क हुआ निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी उपायुक्त कार्यालय में तैनात ज्यूडिशियल
विज्ञापन
क्लर्क को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि क्लर्क ने
सरकारी कार्यों में गड़बड़ी की है। कार्रवाई करते हुए क्लर्क के कमरे में
रखे सभी दस्तावेज सील कर दिए गए हैं, जबकि क्लर्क फरार बताया जा रहा है।
उपायुक्त राजोरी जतिंदर सिंह शहर से बाहर हैं, उनके वापस आते ही कमरे में रखे गए सभी दस्तावेज एवं कागजातों की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ज्यूडिशियल क्लर्क आजम दीन के खिलाफ मिली शिकायतों के चलते एडीसी राजोरी सलीम मलिक ने जांच की। इसमें उसके खिलाफ कई सबूत मिले हैं।
मलिक का कहना है कि जांच बैठा दी गई है। उसने क्या गड़बड़ी की है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सूत्रों की मानें तो फर्जी गन लाइसेंस बनाने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने में क्लर्क ने सरकारी मुहरों और बड़े अधिकारियों के हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया है।