फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Church protested against the attack

चर्च पर आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 18 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Church protested against the attack

दो दिन पूर्व लाहौर के एक चर्च पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में नगर में ईसाई समुदाय ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर पाकिस्तान सरकार और आतंकियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान में आतंकवाद पर लगाम लगाने की मांग की।

समुदाय के  लोगों ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने की मांग करते हुए उसे भारत का विरोध छोड़ कर अपने अंदर के हालात सुधारने की नसीहत दी।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला नई बस्ती में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय की महिलाएं, पुरुष और बच्चे एकत्र हुए। जहां से प्रधान नन्ना गिल और मुन्नी लाल की अगुवाई में लाहौर चर्च पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार और आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। नई बस्ती से शुरू हुआ यह जुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ पुन: नई बस्ती में समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed