फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Ceasefire: Pain of wounds...crisis of trust too; fear prevails in Rajori even after ceasefire, markets not ope

Ceasefire: जख्मों का दर्द...भरोसे का भी संकट; राजोरी में सीजफायर के बाद भी डर का माहौल बरकरार, नहीं खुले बाजार

Mon, 12 May 2025 01:29 PM IST
निकिता गुप्ता रवि वर्मा, अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
रवि वर्मा, अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 12 May 2025 01:29 PM IST
सार

राजोरी में पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं, सीजफायर के बावजूद बाजार बंद रहे और लोग घर लौटने से कतराए। गोलाबारी ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Ceasefire: Pain of wounds...crisis of trust too; fear prevails in Rajori even after ceasefire, markets not ope
राजोरी बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की नीयत पर सवाल है। भरोसे का संकट है। कुछ ऐसा ही है राजोरी का माहौल, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी से काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


रविवार को सूरज निकला तो लोगों में पाकिस्तान की नापाक हरकतों को लेकर गुस्सा दिखा। दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी शनिवार की रात हुई गोलाबारी ने राजोरी के लोगों की शांति की उम्मीदें धूमिल कर दीं। इसी कारण रविवार को बाजार नहीं खुले और लोगों में डर का माहौल बरकरार रहा। हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। इतना ही नहीं, राजोरी से निकलकर दूसरे क्षेत्रों में जा चुके राजोरीवासी अब भी अपने घरों में नहीं लौटे हैं।

विज्ञापन

Ceasefire: Pain of wounds...crisis of trust too; fear prevails in Rajori even after ceasefire, markets not ope
राजोरी बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
राजोरीवासियों का पाकिस्तान पर विश्वास खत्म, सीजफायर के बावजूद जारी रही गोलाबारी
उन्हें अब भी पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता ने कहा कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-पाकिस्तान के सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान कई घंटे तक भारी गोलाबारी करता रहा तो ऐसे में उसका क्या भरोसा है कि वो दोबारा से गोलाबारी नहीं करेगा। एक अन्य निवासी ठाकुर कमल सिंह ने बताया कि इससे पहले भी राजोरी पाकिस्तान के निशाने पर रहा है और पाकिस्तान के कबायली पहले भी राजोरी पर एक बार छह माह तक कब्जा कर चुके हैं।
विज्ञापन

Ceasefire: Pain of wounds...crisis of trust too; fear prevails in Rajori even after ceasefire, markets not ope
राजोरी बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की नीयत पर सवाल
ऐसे में पाकिस्तान पर भरोसा करना संभव नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान न कभी सच बोलता है और न कभी सच पर चलता है। राजिंदर गुप्ता ने कहा कि हालांकि सुबह से शांति बनी हुई है, लेकिन पाकिस्तान कब फिर से फायरिंग शुरू कर दे, इसका कोई भरोसा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

राजोरी में पाकिस्तान की गोलाबारी ने नागरिक बुनियादी ढांचे को किया बर्बाद
बुनियादी ढांचे को हुआ है भारी नुकसानपाकिस्तानी सेना की गोलाबारी ने राजोरी में नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी समेत तीन लोगों की जान भी चली गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। इन सभी का उपचार अब भी जीएमसी राजोरी में जारी है।

राजोरी में पाक गोलाबारी से 40 घर और 14 दुकानें क्षतिग्रस्त
जिला प्रशासन के अनुसार, पाकिस्तानी गोलाबारी से नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन अभी तक की जानकारी के अनुसार राजोरी के खेवरा क्षेत्र में तीन मकानों और दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि ठंडीकस्सी, मुबारखपुरा, इरा दे खेत्र, पलूलिया, मनकोट, टंडवाल आदि गांवों में करीब 40 घरों और 10 से 14 दुकाने क्षतिग्रस्त हुई हैं। नुकसान का पूरा आकलन करने के लिए प्रशासन विशेष टीमें गठित कर जल्द प्रभावित क्षेत्रों में भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed