{"_id":"6581f11cee0fdee4e50ac56b","slug":"body-found-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-1138-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डंगीयोट के वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में खा गांव से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डंगीयोट के वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में खा गांव से मिला शव
विज्ञापन
-खा गांव में बेटी से मिलने गया था जनक सिंह, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कालाकोट के डंगीयोट गांव के 65 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खा गांव से मिला है। मृतक की पहचान जनक सिंह पुत्र भगत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ राजोरी ऐजाज वाणी के अनुसार सोमवार रात सूचना मिली कि खा गांव में नाले के किनारे वृद्ध का शव पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला। इससे मृतक की पहचान हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वृद्ध खा गांव में अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल गया था। संदेह है कि पैर फिसलने से पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई होगी। लेकिन, पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।