{"_id":"90e7e7312bf03df98697a168021ec4b3","slug":"bjp-members-demonstrate-against-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैना पर हमले के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैना पर हमले के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाकोट क्षेत्र में शनिवार को मतदान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले से नाराज भाजपाइयों ने रविवार को जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कालाकोट में दोबारा मतदान की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमले के दोषी नेकां प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कालाकोट क्षेत्र में शनिवार को मतदान के दौरान नेकां कार्यकर्ताओं ने पार्टी की महिला एजेंट के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
फिर मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी के घर पर पथराव किया और कार्यकर्ता के घर आग लगा दी। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर भेदभाव और पक्षपात का आरोप लगाया।
वहीं भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष विबोध गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि नेकां कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी के इशारे पर सियालसुई पोलिंग बूथ पर जबरन मतदान किया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ कैप्चर कर वोट डाले। भाजपा की महिला एजेंट द्वारा इसका विरोध करने पर नेकां कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ मारपीट भी की और घसीट कर उसे वहां से निकाला। वहीं कालाकोट से भाजपा प्रत्याशी अब्दुल गनी कोहली ने कहा कि नेकां कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।
घर पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं नेकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं और एक सरपंच पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लेकिन अभी तक पुलिस मामला दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही है।
उन्होंने मांग की कि पोलिंग बूथ नं 34 पर दोबारा मतदान करवाया जाए। साथ ही नेकां प्रत्याशी और उसके अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी और एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने प्रदर्शनकारी भाजपाइयों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिला कर शांत करवाया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।