फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   bijli

बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
bijli
बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते दरहाल के लोग
राजोरी। बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ शुक्रवार को दरहाल के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरपंच करामत मालिक की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि वह उपभोक्ताओं पर केवल भारी-भरकम बिल थोप रही है, जबकि सुविधा के नाम पर सिर्फ धोखा दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली कटौती रोकने के लिए ठोस नीति तैयार नहीं की तो वह बड़ी संख्या में प्रदर्शन करेंगे। कहा कि वर्तमान में कड़ाके की सर्दी में बिजली की कटौती रोजाना कई घंटे की जाती है। 24 घंटे में मात्र 2 या 3 घंटे ही बिजली आती है, लेकिन बिल पूरे माह का आ जाता है। ऐसे में बिजली विभाग लोगों की जेब में सेंध लगा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हजारों रुपये के बिल लोगों के घरों में भेजे जा रहे हैं, लेकिन बिजली नहीं दी जा रही। सरकार और विभाग मिलकर उपभोक्ताओं को लूट रहे हैं। सरपंच ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करता और कटौती पर अंकुश नहीं लगाया तो लोग सड़कों पर उत्तर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed