फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   BGSBU reduced fees by 50% for courses

बीजीएसबीयू ने पाठ्यक्रमों की 50 फीसदी फीस घटाई

विज्ञापन
BGSBU reduced fees by 50% for courses
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोरी ने शैक्षणिक सत्र-2021 से विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में आवेदन करने वालों को बड़ी राहत दी है। विवि ने 50 फीसदी तक फीस में छूट प्रदान की है।
विज्ञापन

कुलपति ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले अधिकांश शैक्षणिक पाठ्यक्रम में 50 फीसदी तक शुल्क में कटौती की गई है। इसके अलावा प्रोफेसर अकबर ने यह भी घोषणा की कि प्रवेश फॉर्म का आवेदन शुल्क भी 1000 रुपये से घटाकर 650 रुपये प्रति फॉर्म कर दिया गया है। उन्होंने बताया किक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। विश्वविद्यालय की तरफ से विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। पात्रता मानदंड, चयन मानदंड और शुल्क आदि के बारे में प्रवेश विवरणिका-2021 में उपलब्ध होगा। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bgsbu.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। बीजीएसबी विवि के कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद के अनुसार विवि प्रशासन ऐसे छात्रों की तलाश कर रहा है जो सीखने की खुशी का अनुभव करना चाहते हैं। खुद को खोजते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed