{"_id":"6127efe48ebc3e7a191cafcf","slug":"beti-bachao-beti-pdhao-rajouri-news-jmu2423537177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी के तराल्ला गांव में स्थित राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने जागरूकता पैदा करने और महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाओं की दक्षता में सुधार करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाज के सदस्यों के बीच युवाओं और स्कूली बच्चों को शामिल करने, बालिकाओं के महत्व और उनकी शिक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए किया गया था। वहीं इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ असमानता, अवसरों की कमी पर प्रकाश डाला।
जागरूकता अभियान को दर्शकों ने सराहा और उन्होंने स्वीकार किया कि लड़कियों को भी लड़कों के समान शिक्षा और विकास के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। सेना महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करके दूरदराज के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।