{"_id":"60f71d738ebc3e736d2c1623","slug":"bakrid-rajouri-news-jmu2398837194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी राजोरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की 16-33-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी राजोरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की 16-33-24
डीसी राजोरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
राजोेरी। उलमाओं एवं इमामों के मुद्दों और मांगों का आंकलन करने के लिए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने मंगलवार को उनके साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में एडीडीसी पवन कुमार और प्रशासक औकाफ शाहदरा शरीफ ताहिर मुस्तफा मलिक ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान कम मजदूरी, औकाफ भूमि का अवैध अतिक्रमण, जियारतों के समुचित विकास और रखरखाव सहित अन्य संबंधित मुद्दों और मांगों सहित उलमाओं व इमामों से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को सुनकर और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी वास्तविक चिंताओं का समयबद्ध तरीके से निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने इमामों को औकाफ की जमीन पर अवैध कब्जा होने पर औकाफ प्रशासन के नोटिस में लाने को कहा, ताकि व्यापक सार्वजनिक लाभ के लिए इस पर कार्रवाई की जा सके। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना के कुशल नियंत्रण और प्रबंधन में उलमाओं और इमामों के प्रयासों की सराहना की, और उनसे भविष्य में भी इसी उत्साह को जारी रखने का आग्रह किया। राजेश कुमार ने बकरीद के समय कोविड के उचित व्यवहार को बनाए रखने में उलमाओं का ध्यान खींचा और यह सुनिश्चित किया कि जिले में कहीं भी कोई बड़ी सभा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।