फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   awearness

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग कोटरांका ने किया जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
awearness
पुंछ जिले के हायर स्कैंड्री स्कूल मोडा बच्छाई में बच्चों से बनाया गया संदेश नो तंबाकू दिवस - फोटो : POONCH
राजोरी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने को कहा गया। लोगों को इससे होने वाली बीमारी के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान और सीएमओ डॉ. अब्दुल हामिद जरगर के निर्देश पर किया गया। बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक ने कहा कि देश में हर साल लगभग 12 लाख लोग धूमपान के कारण मर जाते हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस मृत्यु दर को कम करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से 40 प्रकार के कैंसर और 25 गंभीर बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। इससे मुंह और फेफड़ों के कैंसर होते हैं।
सीएचओ मोहम्मद अयूब लोन ने कहा कि जो लोग बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, वे न केवल अपनी जान से खेलते हैं, बल्कि इसके इलाज पर परिवार की संचित पूंजी को भी जला देते हैं। स्वास्थ्य विभाग तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया तंबाकू से दूर रहने का संदेश
जिला लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से सावजियां में कार्यक्रम आयोजित
पुंछ। विश्व तंबाकू विरोध दिवस के उपलक्ष्य में जिला लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से मंगलवार को मंडी तहसील के नियंत्रण रेखा पर स्थित सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में आसपास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गण्यमान्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनवर खान ने की, जबकि अथारिटी के सचिव जज वजाहत हुसैन काजमी मुख्य अतिथि एवं भानू प्रताप विशेष अतिथि रहे। सर्वप्रथम बच्चों और स्टाफ ने तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। जो सावजियां के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुए स्कूल में समाप्त हुई। बच्चों एवं वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए विचार रखते हुए तंबाकू का सेवन न करने का आह्वान किया।
स्कूली बच्चों ने लघु नाटक एवं रंगारंग कार्यक्रम से लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य अनवर खान ने कहा कि आज देश भर में समाज के सामने बड़ी चुनौती नशीली वस्तुओं की चपेट में युवाओं का आना है, जिससे न सिर्फ एक युवा, एक परिवार, एक गांव, एक शहर, एक समाज बल्कि पूरा देश प्रभावित हो रहा है। तंबाकू सेवन से मुंह, गले, फेफड़ों का कैंसर सहित कई घातक बीमारियां होती हैं।

मुख्य अतिथि वजाहत काजमी ने कहा कि देश में एक वर्ष में 1.3 मिलियन लोगों की तंबाकू सेवन से मौत होती है। तंबाकू सेवन करने वालों को तो हानि पहुंचाता है ही, उसके आसपास मौजूद अन्य लोगों के साथ ही पर्यावरण को भी हानि पहुंचाता है। इस अवसर पर तंबाकू का सेवन न करने की शपथ भी ग्रहण कराई गई, एवं बच्चों में पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सलीम रिषी, अजीत कौर, मोहम्मद हयात, मुख्तार बांडे, रघुनाथ वर्मा और मोहम्मद शफी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed