{"_id":"e90839c3daaee3911a1c091539913807","slug":"asked-teachers-salary-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने मांगा बकाया वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने मांगा बकाया वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोटरंका तहसील के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे आरईटी शिक्षकों ने राज्यपाल से जल्द बकाया वेतन प्रदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आलजेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले आयोजित बैठक में शिक्षकों ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्य करने वाले आरईटी शिक्षकों को पिछले आठ-दस महीनों से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
फोरम के जिला प्रधान आफताब तांत्रे ने कहा कि तहसील में सैकड़ों ऐसे शिक्षक हैं जो पिछले कई महीनों से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। फोरम के जिला सचिव जहांगीर खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही शिक्षकों को उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो शिक्षक धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन