{"_id":"869e586e6d97a94ae9f3f9df9a13dc3f","slug":"arrested-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार मामले में एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में एक नाबालिग के साथ शनिवार देर रात तीन युवकों द्वारा बलात्कार की घटना उजागर होने पर नगर में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को परिजनों की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार हैं।
पीड़ित परिवार के अनुसार, शनिवार देर रात उनकी पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी कि पड़ोस के तीन युवक उसे उठा कर अपने मकान में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
इस बीच जब हमने पुत्री को कमरे से लापता पाया तो आस पड़ोस के लोगों को जगाया। काफी संख्या में लोगों के निकलने पर आरोपियों ने लड़की को डरा धमका कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
इस बीच सूचना पर रात करीब एक बजे पुलिस के आला अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पुलिस ने पीड़िता और परिजनों क ी लिखित शिकायत पर पुंछ थाने में तीन आरोपियों इरफान अहमद, मुदसर और तलला के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 में मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपी इरफान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।