{"_id":"637522fac5723506ce76072e","slug":"arrest-rajouri-news-jmu272422491","type":"story","status":"publish","title_hn":"थन्नामंडी के कुख्यात चोर एवं अपराधी पर लगाया पीएसए भेजा कोट भलवाल जेल जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थन्नामंडी के कुख्यात चोर एवं अपराधी पर लगाया पीएसए भेजा कोट भलवाल जेल जम्मू
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने थन्नामंडी के एक कुख्यात अपराधी और चोर, जिसके खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज है। उस पर पीएसए लगाकर उसे सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अबरार अफजल निवासी लोअर पंघाई तहसील थन्नामंडी के खिलाफ विभिन्न थानों में 8 आपराधिक मामले दर्ज है। कुछ वर्षों में वो कोर्ट से जमानत करा लेता और बाहर आकर फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाता। वह बार-बार असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहता और चोरी, नशीली दवाओं का अवैध धंधे और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता था। उक्त अपराधी के कारण विशेष रूप से नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ता जा रहा था और थन्नामंडी शहर और जिले के अन्य इलाकों में उसकी दहशत फैली थी। उक्त कुख्यात अपराधी निर्दोष लोगों से छीना-झपटी व चोरी की वारदातें किया करता था।
एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा कि राजोेरी पुलिस आम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उनके बीच सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने और जिले में शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक है। इसी के आधार पर कुख्यात अपराधी अबरार पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पीएसए लगा उसे सेंट्रल जेल भेजा गया है। ताकि आम लोग सुख की सांस ले सकें। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में और अधिक ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।