{"_id":"56f59b7a4f1c1bcd05f14e88","slug":"army-persons-colored-with-colors","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में रंगे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में रंगे जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों ने जिले में धूमधाम से होली मनाई। खास कर नियंत्रण रेखा के आसपास तैनात सेना, सीमा सुरक्षा बल के होली के कार्यक्रमों में क्षेत्र के बच्चों, जिसमें मुसलिम समुदाय के भी थे, ने खूब होली खेली। ऐसा नजारा हर क्षेत्र में देखने को मिला। जिले में पिछले काफी समय से आतंकवाद में आई कमी और नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की बंदूकों के शांत होने के बाद वीरवार को आए रंगों के त्योहार को सुरक्षा बलों ने धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
सुबह से ही अपने अपने शिविरों के आसपास जवान और अधिकारी एक दूसरे को रंग लगाते खुशी मनाने लगे थे। कई स्थानों पर जवानों और अधिकारियों को होली खेलते देख बड़ी संख्या में आसपास के बच्चे जमा हो गए जिन्हें जवानों ने अपनी खुशियों में शामिल किया। नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांव दिगवार, खड़ी, करमाड़ा, सलोत्री, दरा दुलियां, अजोट निवासियों मोहमद नजीर, माशूक हुसैन, मोहम्मद सदाकत आदि का कहना है कि दोपहर बाद जब हमारे बच्चे होली की रंगों में रंगे घरों को लौटे तो उन्हें देखकर खुशी हुई।
विज्ञापन