{"_id":"570c02a04f1c1bdb4a4a6c09","slug":"army-organised-medical-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर साहब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी दिवस के मौके पर सोमवार को सेना ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सेना की ऐस ऑफ स्पेड डिवीजन द्वारा सेना के एएलजी ग्राउंड में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर और कृत्रिम अंग शिविर में भारी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया। डिवीजन के जीओसी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं इस अवसर पर सेना के डिप्टी जीओसी, प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
जीओसी ने बताया कि शिविर 13 अप्रैल तक जारी रहेंगे।पूर्व सैनिकों को जागरूक करने के मकसद से जिला सैनिक बोर्ड, पुनर्वास निदेशालय, रेड क्रास, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, डाक विभाग, बागवानी विभाग, कृषि और बैंक द्वारा लगाए गए स्टालों में उन्हें विभिन्न योजनाओं बारे अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
वहीं इस अवसर पर अंतर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
कुछ स्कूलों के बच्चों ने हॉल ऑफ फेम में राजोरी के इतिहास से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। कबाइलियों व पाक सेना से मुक्ति दिलाने के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के बारे में जाना। बच्चों ने सेना के राजोरी दिवस पर किये गए आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन