फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Army officer warns of 'befitting response' to any enemy hostility on borders in J-K

Rajouri: राजोरी-पुंछ में सेना हाई अलर्ट, दुश्मन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब; बोले जीओसी मेजर जनरल मुखर्जी

Mon, 13 Apr 2026 05:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, रजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, रजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 13 Apr 2026 05:10 PM IST
सार

राजोरी और पुंछ में सेना पूरी तरह हाई अलर्ट पर है और किसी भी दुश्मन की हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Army officer warns of 'befitting response' to any enemy hostility on borders in J-K
श्रद्धांजलि देते हुए मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी और पुंछ जिलों में सेना पूरी तरह हाई अलर्ट पर है और किसी भी दुश्मन की हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


राजोरी में आयोजित ‘राजोरी डे’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी कहा कि सेना, प्रशासन और स्थानीय जनता मिलकर क्षेत्र की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित कर रहे हैं। सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए सभी पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन


मेजर जनरल मुखर्जी ने 1947-48 में राजोरी को मुक्त कराने के लिए बलिदान हुए सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए अधिकारियों और जवानों को भी नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा में सेना के साथ स्थानीय लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, जो क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। यह विश्वास और देशभक्ति ही इस क्षेत्र की मजबूती है।

सेना द्वारा राजोरी और पुंछ में कई जनकल्याणकारी पहल भी शुरू की जा रही हैं। इनमें प्लास्टिक कचरे से इंटरलॉकिंग टाइल बनाने की परियोजना शामिल है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा डिजिटल भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत अब सरकारी स्कूलों के छात्रों को हर महीने वर्चुअल माध्यम से देश के बड़े शहरों की यात्रा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed