{"_id":"621135e9f4d54147f00a12f5","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu25418179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी करते समय झुलसे बिजली विभाग के डेली वेजर कर्मचारी के परिजनो ने न्याय के लिए सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी करते समय झुलसे बिजली विभाग के डेली वेजर कर्मचारी के परिजनो ने न्याय के लिए सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ड्यूटी करते समय झुलसे बिजली विभाग के डेली वेजर कर्मचारी के परिजनो ने न्याय के लिए सड़क जाम कर किय?
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जवाहर नगर इलाके के छप्रिया में बिजली विभाग का एक अस्थायी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान करीब एक माह पहले करंट से झुलस गया। उसके परिवार वालों ने न्याय के लिए शनिवार को राजोरी-कालाकोट सड़क जामकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।
कर्मचारी के बेटे मोहम्मद तारिक ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद सलीम 20 साल से बिजली विभाग में अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहे। एक महीना पहले वह एक खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इस दौरान लाइन चालू हो गई और उन्हें जोरदार करंट लग गया। इसमें वह बुरी तरह से झुलस गए। उपचार के दौरान उनकी दोनों बाजू काट दी गई, और शरीर के अन्य भागों को भी नुकसान पहुंचा। वह एक माह से अमृतसर के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक उनकी कोई मदद नहीं की गई है। तारिक ने बताया कि पिता की मदद के लिए वो बार-बार बिजली विभाग के और जिला प्रशासन के चक्कर काटते रहे, लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके चलते उनको मजबूर होकर सड़क जामकर प्रदर्शन करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि अभी तक प्रशासन की ओर से या विभाग की ओर से उनकी कोई मदद नहीं की गई है। उन्होंने पिता के उपचार के लिए अपनी मां के सारे जेवर, गहने और पशु आदि बेच कर पिता का इलाज कराया, लेकिन अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। पिता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, लेकिन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलने के चलते वह भटकने को मजबूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार महमूद खान और एसएचओ फरीद अहमद मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्हें विश्वास दिलाया कि उच्च अधिकारियों से संपर्क कर जल्द उनकी मदद करने की कोशिश की जाएगी।
उपायुक्त ने बिजली विभाग अस्थायी कर्मी को प्रदान की आर्थिक सहायता
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने करंट से झुलसे मोहम्मद सलीम निवासी जवाहर नगर के परिवार के सदस्यों को साठ हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।
गौरतलब है कि मोहम्मद सलीम को काम के दौरान करंट लगने से झुलस गया था। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई थी। पावर केयर ग्रुप (विद्युत विभाग के कर्मचारी) ने भी योगदान दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ है। उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुमकिन योजना से पीड़ित पुत्र को व्यावसायिक वाहन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकारी अभियंता जेपीडीसीएल को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति की बहाली के लिए काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उपायुक्त ने सहायक श्रम आयुक्त को पीड़िता के दोनों पुत्रों का तत्काल अपने विभाग में पंजीकरण कराने को भी कहा, ताकि वे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें।