फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

मिडल स्कूल की जमीन पर अतिक्रंमण करने के बिरोध में लोगों ने सडक मार्ग को किया बंद प्रशासन के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात वहाल

विज्ञापन
agitaion
सुंदरबनी। नगर के साथ लगते गांव सौदरा के मिडिल स्कूल की जमीन पर सोमवार देर रात कुछ लोगों ने मिट्टी फेंककर किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को गांव सौदरा के निवासियों ने विफल कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने के कारण स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वाला कोई भी मौके पर नहीं मिला। कुछ वाहनों में मिट्टी भर कर स्कूल की जमीन पर फेंकते देखते ही लोगों को शक हो गया कि स्कूल की जमीन पर अवैैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद रात को ही सौदरा के निवासियों ने बाजाबांई कांगड़ी मार्ग को बंद करके स्कूल की जमीन पर डाली जाने वाली मिट्टी को खाली कराने की मांग करने लगे। बाजाबांई कांगड़ी मार्ग के बंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसडी सिंह ने प्रदर्शनकारियों को सुबह दस बजे तक का आश्वासन देकर रात को मार्ग को खुलवा दिया। वहीं सुबह जब ग्यारह बजे तक प्रशासन की ओर से मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं भेजा गया, तो सौदरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को एक बार फिर बाजाबांई कांगड़ी मार्ग को बंद कर स्कूल की जमीन को खाली कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद एडीसी विनोध कुमार बहनाल ने मौके पर पहुंचकर स्कूल की जमीन पर पड़ी मिटटी को हटवाया, जिसके बाद सौदरा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed