{"_id":"616094888ebc3ed091349b88","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu245382680","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के हमलावरों की गिरफ्तार की मांग पर सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच के हमलावरों की गिरफ्तार की मांग पर सड़क पर उतरे
विज्ञापन
नौशेरा के गगरोट गांव मे प्रदर्शन के दौरान सरपंच पंचायत गगरोट के पक्ष मे उतरे लोगो को शांत करते था?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। डींग के सरपंच रमेश चौधरी पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर शुक्रवार को लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले को लेकर पुलिस की कार्य प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी की।
शुक्रवार सुबह 10 बजे डींग के सरपंच रमेश चौधरी के समर्थक सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि सरपंच पर दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका है। एक बार उनकी कार को क्षतिग्रस्त किया गया और दूसरी तरफ सरपंच पर हमला करके घायल कर दिया गया। इस मामले में सरपंच अशोक और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है लेकिन पुलिस की कार्रवाई काफी धीमी चल रही है। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने में लापरवाही कर रही है।
उधर सरपंच अशोक के समर्थकों ने भी प्रदर्शन किया और पुलिस से उनके खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अशोक 40 साल से ठेकेदारी कर रहे हैं। पंचायत के लोगों की सेवा व क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा जो पीडब्लूडी का काम कराया जा रहा था, उसे संबंधित विभाग के जेई, एईई, एक्सईएन को चेक करना था या सरपंच रमेश चौधरी को। सरपंच रमेश चौधरी खुद मीडिया और जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजु समयाल और थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने दोनों पक्षों को शांत कर सड़क मार्ग खुलवाया।