फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

जिली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी। बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ रविवार को कंडी इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसमें विभाग पर आरोप लगाया कि वह उपभोक्ताओं पर केवल भारी-भरकम बिल थोप रहा है, जबकि सुविधा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली कटौती रोकने के लिए ठोस नीति तैयार नहीं की तो, तो वह बड़ी संख्या में प्रदर्शन करेंगे। कहा कि वर्तमान में कड़ाके की सर्दी में बिजली की कटौती रोजाना कई घंटे की जाती है। पिछले साल पहले केवल आठ घंटे का ही कट होता था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार का रवैया जनता के प्रति हितकारी नहीं है। हजारों रुपये के बिल लोगों के घरों में भेजे जा रहे हैं, लेकिन औद्योगिक इकाइयों से लाखों का बकाया बिल वसूल नहीं किया जा सका है। सरकार और विभाग मिलकर उपभोक्ताओं को लूट रहे हैं। हजारों के बिल हर माह उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे हैं। इस पर भी बिजली की कटौती की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करेगा, वह इसका विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed