फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
agitaion
जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के चलते राजोरी में लगा जाम।
राजोरी। जल शक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 11 दिन से जारी है। सरकार उनकी मांगों को नहीं सुनने की सूरत में जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने 72 घंटे तक हड़ताल और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से गांव से लेकर शहर तक पानी के लिए हाहाकार मचा है। मंगलवार को राजोरी के दरहाल, मंजाकोट, कोटरंका, बुद्धल आदि क्षेत्रों में लोगों ने पानी की भारी किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। दरहाल और मंजाकोट में लोगों ने सड़क जाम कर बर्तन हाथ में लेकर प्रदर्शन किए और जल्द ही आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग की केवल अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकि न स्थायी कर्मचारी तो काम पर हैं और ड्यूटी दे रहे हैं। फिर भी जलापूर्ति मे दिक्कते आ रही हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने डीसी से अपील करते हुए कहा कि वह विभाग के स्थायी कर्मचारियों से काम लेने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क करें ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि वो अस्थायी कर्मचारियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि वे काम पर लोग लौटे और आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed