{"_id":"5f70cdc88ebc3e9b7e32aaf7","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu2195828163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल दूसरे दिन भी जारी रहने से जलसंकट ओर गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल दूसरे दिन भी जारी रहने से जलसंकट ओर गहराया
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की अपनीं मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
सुंदरबनी। नौकरी को पक्का करने और पांच वर्ष का बकाया वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार से शुरू हुई जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल रविवार को भी जारी रही। इसके कारण क्षेत्र में जल संकट और भी गहरा गया है। विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रविवार को सुंदरबनी नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विभाग के स्थायी कर्मचारियों ने पानी की आपूर्ति बहाल करने के पूरे प्रयास किए, लेकिन स्थायी कर्मचारियों की संख्या बहुत कम होने के कारण विभाग की कहीं पर भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। रविवार दूसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण आम लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा। लोगों को मजबूर होकर दूर-दूर के प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाना पड़ा। इस संबंध में जलशक्ति विभाग की अस्थायी कर्मचारी उपजिला सुंदरबनी के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से अस्थायी कर्मचारियों के प्रति अपनाई जा रही ढुलमुल नीति का नतीजा है कि आज उन्हें मजबूर होकर वेतन तथा नौकरी पक्का करने की मांग को लेकर काम छोड़ हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह लोग पिछले 15 से 20 वर्षों से अस्थायी तौर पर विभाग में सेवाएं देते रहे, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली जिस कारण अब उन्हें मजबूर होकर नौकरी पक्का करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।