फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administrative news

Rajouri News: पीएमजेवीके की प्रगति का आकलन, दिए निर्देश

Mon, 03 Feb 2025 03:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 03 Feb 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
administrative news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) डॉ. राज कुमार थापा ने रविवार को बैठक कर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) की समीक्षा की।
इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पीएचई और पीडीडी विभागों की प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।
एडीडीसी ने ब्लॉक विकास समिति की ओर से अनुमोदित उन परियोजनाओं की समीक्षा की, जिनके लिए परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हैं। इन परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
उन्होंने विभागों को सभी लंबित डीपीआर प्रस्तुत करने और एक सप्ताह के भीतर बीडीसी स्तर पर उनकी स्वीकृति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि उन्हें जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) द्वारा आगे अनुमोदित किया जा सके।
विज्ञापन

डॉ.थापा ने अधिकारियों को जल्द ऑडिट किए गए उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी मकसूद अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोहर राणा, सहायक आयुक्त विकास विजय कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम, कार्यकारी अभियंता पीएचई राजीव, कार्यकारी अभियंता पीडीडी अब्दुल रशीद, प्रशासनिक अधिकारी जीएमसी अदनान राथर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed