{"_id":"6154c03c8ebc3e471364b1cf","slug":"adininistration-rajouri-news-jmu244721774","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी द्वारा आयोजित जनता दरबार में गैर हाजिर रहने वाले 5 जिला अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी द्वारा आयोजित जनता दरबार में गैर हाजिर रहने वाले 5 जिला अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। बुद्धल न्यू ब्लॉक में आयोजित जनता दरबार में बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने पर विभिन्न सरकारी विभागोें के पांच जिला अधिकारियों को उपायुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन में जवाब तलब किया है। उनके वेतन पर रोक लगा दी है।
जानकारी के अनुसार उपायुक्त राजेश के. शवन ने कोटरंका के बुद्धल न्यू ब्लॉक में बुधवार को शिकायतें सुनने के लिए जनता दरबार आयोजित किया। विभिन्न सरकारी विभागोें से संबंधित शिकायतोें का मौके पर निपटारा करने के लिए डीसी ने पहले ही सभी सरकारी विभागोें के अधिकारियों को दरबार में उपस्थित रहने के कड़े निर्देश जारी किए थे। डीसी के द्वारा जारी निर्देश का उल्लंघन करते हुए पांच सरकारी विभागोें के जिला अधिकारी बिना किसी कारण दरबार से गैर हाजिर रहे। इस बारे में डीसी से अनुमति भी नहीं ली। इतना ही नहीं गैर हाजिर जिला अधिकारियों ने खुद को दरबार से दूर रखने के साथ-साथ अपने किसी अन्य कर्मचारी को भी दरबार में नहीं भेजा। मामले का संज्ञान लेते हुए डीसी ने पांचों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सके। डीसी ने उनकेवेतन पर भी रोक लगाने के निर्देश जारी किए है।
-----
किस-किस को भेजा कारण बताओ नोटिस
मुख्य शिक्षा अधिकारी चौधरी गुलजार हुसैन, जिला पशु पालन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील भट्ट , पीडबलयूडी आर एंड बी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मकबूल अहमद चौधरी, लेबर ऑफिसर।