फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   accident

राजोरी सड़क हादसे मे पूँछ के सुरनकोट निवासी 4 लोग घायल

विज्ञापन
accident
राजोरी सड़क हादसे मे पूँछ के सुरनकोट निवासी 4 लोग घायल जीएमसी मे भर्ती कर उपचार करते हुए डॉ - फोटो : RAJOURI
राजोरी। राजोेरी-जम्मू हाईवे स्थित चिंगस इलाके में शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में पुंछ के सुरनकोट निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी राजोेरी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरनकोट निवासी कुछ लोग ईको गाड़ी से जम्मू की ओर जा रहे थे। चिंगस क्षेत्र में सामने से आ रहे एक ट्रक ने गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके चलते गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को जीएमसी राजोरी भर्ती किया। जहां उनका उपचार जारी है व हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों की पहचान मोहम्मद इश्तियाक (35) पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी हरदी मदोट, सूरनकोट पुंछ, मोहम्मद उमर (21) पुत्र मोहम्मद फजल, सुरनकोट पुंछ, घोंस अली शाह (24) पुत्र शौकत हुसैन निवासी सूरनकोट पुंछ और मुदसर हुसैन (27) पुत्र स्नेह उल्हा निवासी सुरनकोट पुंछ के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और इको गाड़ी को जब्त करके ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed