{"_id":"65e39081ecf67a550a0d3a16","slug":"accident-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-101618-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मनूर गाला में भूस्खलन की चपेट में आई मेटाडोर, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मनूर गाला में भूस्खलन की चपेट में आई मेटाडोर, छह यात्री घायल
विज्ञापन
-चालक की समझदारी से बड़ा हादसा बचा, कोटरंका से राजोरी जा रही थी मेटाडोर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी-कोटरंका सड़क पर मनूर गाला में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन से मेटाडोर चपेट में आ गई। इससे गाड़ी में सवार छह यात्री घायल हो गए। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुलिस के अनुसार मेटाडोर नंबर (जेके 02 एके 2186) कोटरंका से राजोरी आ रही थी। मनूर गाला में पहाड़ी पर भूस्खलन से पत्थर समेत मलबा सड़क की ओर आने लगा। चालक ने मेटाडोर को भूस्खलन की चपेट में आने से बचाने के लिए साइड से गाड़ी निकाली, लेकिन फिर भी कुछ मलबा और पत्थर मेटाडोर के एक हिस्से पर गिर गए। इससे मेटाडोर में बैठे 6 यात्री घायल हो गए। मेटाडोर को भी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि चालक मेटाडोर को साइड से न निकालता तो पूरी गाड़ी चपेट में आ जाती। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया है। जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि घायल केवल कृष्ण, रेनू बाला, चालक मनीर हुसैन, मोहम्मद वकार, मोहम्मद इकबाल और गुलाम नबी का उपचार जारी है। उधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।