फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   भूमि विवाद में युवती ने रिश्तेदार को चाकू घोंपा

भूमि विवाद में युवती ने रिश्तेदार को चाकू घोंपा

Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। भूमि विवाद में एक युवती ने रिश्तेदार को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में घायल को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुछ और लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद निवासी संकारी कंडी और उसके रिश्तेदार मोहम्मद यूनुस वीरवार को भूमि विवाद के चलते आपस में भिड़ गए। देखते-देखते मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इसी दौरान सकीना बी मौके पर पहुंच गई और उसने चाकू से मोहम्मद यूनुस पर हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद मामला बिगड़ता देख वह मौके से भाग गए। यूनुस की चीख-पुकार पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कंडी के एसएचओ के अनुसार चाकू से हमला बोलने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ अन्य लोगों की भी मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। इसके लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed