{"_id":"30-49512","slug":"Rajouri-49512-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Rajouri
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शहर के वार्ड नं. दो स्थित हरिजन कालोनी में बिजली-पानी की भारी किल्लत से जूूझ रहे लोगों ने भाजपा के साथ मिल कर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया।
भाजपा के पूर्व जिला प्रधान योगेश शर्मा और मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कालोनी वासियों ने जम कर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से पीएचई सप्लाई प्रभावित होने से हमें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अघोषित कटौती से भी लोग बहुत परेशान हैं। कालोनी में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए भी कई बार गुहार लगाई गई है। नपा अघिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि महीनों यहां सफाई नहीं की जाती। जगह -जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कालोनी में नालियों को भी साफ नहीं किया जाता। वहीं भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही हरिजन कालोनी में रह रहे लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतर कर धरने प्रदर्शन करेंगे।