{"_id":"30-49438","slug":"Rajouri-49438-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों की मनमर्जी से बढ़ा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों की मनमर्जी से बढ़ा गुस्सा
Rajouri
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। डांगरी बडून क्षेत्र के शिष्टमंडल ने एआरटीओ से मुलाकात कर बताया कि वह वाहन चालकों की मनमर्जी से परेशान हैं। राजोरी से डांगरी, बडून, पोठा, बल आदि जाने वाले वाहन मुरादपुर में नए पुल से ही आते जाते हैं। भाजपा नेता विनोद शर्मा की अध्यक्षता पहुंचे शिष्टमंडल ने बताया कि मुरादपुर में नया पुल बनने से पहले कालाकोट रूट से आने जाने वाले वाहन इन क्षेत्रों से गुजरते थे। जब से नया पुल बना है, सभी वाहन इसी से जाते हैं। उन्होंने एआरटीओ से अपील करते हुए कहा कि वह बस और मेटाडोर यूनियन के नेताओं और वाहन मालिकों को निर्देश जारी करें कि वह वाहनों को पुराने रास्ते से ही चलाएं। इस बारे में परिवहन विभाग के एआरटीओ शम्मी शर्मा का कहना है कि बस एवं मेटाडोर यूनियन के जिला प्रधान एवं सभी एजेंटाें को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह वाहन चालकों को मुरादपुर रूट से नहीं जाने के लिए कहें। केवल जम्मू जाने वाले कुछ वाहन ही नए पुल से जाएं। विभाग के इंसपेक्टर की अध्यक्षता में टीम को विशेष नाके लगा कर वाहनों पर नजर रखने को भी कहा गया है। यदि कालाकोट जाने वाले वाहन चालकों ने मनमर्जी से मुरादपुर पुल का प्रयोग किया, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन