{"_id":"30-49417","slug":"Rajouri-49417-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा
Rajouri
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी/सुंदरबनी। महंगाई पर बुधवार को कांग्रेस ने जिले भर में विरोध-प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। नेताओं ने कहा कि महंगाई के नाम पर लोगों से वोट हासिल करने वाली भाजपा सरकार खुद महंगाई बढ़ा रही है। पहले रेल किराया बढ़ाया, फिर चिनी और अब डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाने की तैयारी है।
राजोरी में पार्टी नेता लवली गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, संजीव मंगू ने कहा कि मोदी सरकार ने आते ही अपना रंग दिखा दिया है। महंगाई को खत्म करने के लिए लोगों से वोट मांगे गए, जब सरकार बन गई, तो मनमानी शुरू कर दी। वहीं सुंदरबनी में पार्टी नेता राजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला जलाया। साथ ही जम्मू राजमार्ग को बंद कर दिया। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के युवा नेता साहिल शर्मा, सरपंच जतिंदर शर्मा, पंच रवि कुमार, राजन आदि ने भी संबोधित किया।