{"_id":"30-49416","slug":"Rajouri-49416-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के सात मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के सात मामले सामने आए
Rajouri
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में मलेरिया के सात मामले सामने आए हैं, जो पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि बड़े खतरे की बात नहीं है। सभी मामले पीबी में आते हैं। मलेरिया में पीएफ के मामले खतरनाक होते हैं, जबकि पीबी सामान्य मामले होते हैं। इसलिए विभाग के लिए चिंता का विषय नहीं है। इसके बावजूद विभाग ने सभी केंद्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विभाग के जिला मलेरिया अधिकारी मोहम्मद यूसुफ ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात मामले मलेरिया के पाजिटिव पाए गए हैं। सुंदरबनी में दो, नौशेरा में एक, मांजाकोट में तीन और दरहाल में एक मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पीएफ मलेरिया से ग्रस्त हो, तो उसके घर के आसपास 50 घरों को विभाग की ओर से स्प्रे किया जाता है। इन मामलों से कोई खतरा नहीं है। वहीं अस्पतालों में मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश जारी किए गए हैं। मलेरिया के लक्षण सामने आते ही मरीज का तुरंत टेस्ट किया जाएगा। विभाग इसको लेकर सतर्क है। फिलहाल कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है।