{"_id":"30-44945","slug":"Rajouri-44945-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई के पदाधिकारियों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई के पदाधिकारियों का चुनाव
Rajouri
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। मंडी चौक पर शुक्रवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया द्वारा राज्य और जिला स्तरीय चुनाव करवाए। इसमें राजोरी और पुंछ जिलों से आए युवाओं ने वोट डाला। शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव में राजोरी जिले के कुल 104 वोट डाले गए और पुंछ जिले के 24 वोट पड़े। चुनाव करवाने आए लोगों ने राजोरी और पुंछ जिले की कमेटियों की घोषणा शुक्रवार के दिन ही कर दी। जबकि राज्य के लिए कराए गए चुनाव में वोट बॉक्स सील कर जम्मू ले जाया गया। पुंछ जिले के लिए हुए चुनाव में जावेद इकबाल को 10, साजिद अहमद को 14, जाहिद अजीज को 10 वोट मिले। इसे लिए साजिद प्रधान बने। जावेद इकबाल को उप प्रधान और जाहिद अजीम को महासचिव बनाया गया। राजोरी के लिए इम्तियाज अहमद को 65, दामिनी शर्मा को 0, जासिर परवेज को 28 वोट मिले। लिहाजा इम्तियाज को प्रधान चुना गया और जासिर को उपप्रधान, जितेंदर सिंह को महासचिव ३बनाया गया।
विज्ञापन