फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   आवेदन फार्म पर शुल्क बढ़ाने से युवकों में रोष

आवेदन फार्म पर शुल्क बढ़ाने से युवकों में रोष

Sat, 30 Nov 2013 05:44 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Sat, 30 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। नई भर्ती नीति के खिलाफ पहले ही बेरोजगार युवक अपना रोष जताते रहे हैं, लेकिन सेवा चयन बोर्ड द्वारा पिछले तीन वर्षों में आवेदन फार्म भरने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का विरोध भी अब होने लगा है। जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए तीन साल पहले फर्म भरने का शुल्क मात्र 100 रुपये था। उसके बाद यह बढ़ा कर 200 रुपये कर दिया गया। अब यह शुल्क 400 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

विशाल खजूरिया ने बताया कि सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों में करीब 1164 पदों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इसमें उम्मीदवार को पत्र भरने के लिए 400 रुपये शुल्क देकर पत्र भरना होगा। एक तरफ राज्य के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। हर बार शुल्क में बढ़ोतरी करने से अब हम लोग तंग आ गए हैं। वरुण वर्मा, रीना शर्मा और अजय कुमार ने कहा कि नई नीति के तहत नौकरी मिलने पर वेतन मात्र 3500 रुपये प्रति माह ही मिलने हैं। इसके लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed