{"_id":"30-28186","slug":"Rajouri-28186-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जरों के हक की लड़ाई को होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जरों के हक की लड़ाई को होगा आंदोलन
Rajouri
Updated Fri, 18 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। राज्य गुर्जर महासभा के प्रधान इशफाक उल रहमान ने वीरवार को राजोरी जिले का दौरा कर गुर्जर समुदाय के लोगों और उनके नेताओं के साथ बातचीत की। साथ ही गुर्जरों को पेश आ रही दिक्कतों पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी के बाद वह लोग अपने हक के लिए आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में रहने वाले गुर्जरों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। खासकर पहाड़ों में रहने वाले गुर्जर समुदाय के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। जिले में कई क्षेत्र ऐसे हैं, यहां पर गुर्जरों की तादाद हजारों में है, लेकिन सरकार ने उनको दरकिनार कर दिया है। रहमान ने कहा कि अब भी पहाड़ों में रहने वाले गुर्जरों को घर से आने जाने तक पूरा दिन बीत जाता है, सरकार ने सड़क तक मुहैया करवाई है।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की तरफ से गुर्जर समुदाय के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित नहीं किया गया, तो 25 जनवरी के बाद राज्य भर मे आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की तरफ से गुर्जर समुदाय के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित नहीं किया गया, तो 25 जनवरी के बाद राज्य भर मे आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन